Get App

School Holidays: ओणम पर्व पर इस राज्य में 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से कब तक रहेगी छुट्टियां

School Holidays: ओणम पर्व के मौके पर केरल में स्कूलों में 10 दिन की छुट्टियां दी गई हैं। ओणम को 10 दिनों तक इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसे राजा महाबली के आगमन का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें केरल के लोग बहुत प्रिय मानते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 7:07 PM
School Holidays: ओणम पर्व पर इस राज्य में 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से कब तक रहेगी छुट्टियां
इसके बाद 8 सितंबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे और कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू होंगी (Photo: Canva)

School Holidays: दक्षिण भारत में ओणम का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान विष्णु और राजा महाबली की आस्था से जुड़ा है। वहीं ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। ओणम पर्व के मौके पर केरल में स्कूलों में 10 दिन की छुट्टियां दी गई हैं। यानि केरल में बच्चों की छुट्टियां 7 सितंबर, 2025 तक चलेंगी। केरल में ओणम त्योहार के कारण 4 से 7 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसके बाद 8 सितंबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे और कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू होंगी। राज्य में भारी बारिश होने के बावजूद लोग परिवारों के साथ मिलकर उत्साह से ओणम मना रहे हैं।

क्यों खास है ओणम का त्योहार

ओणम को 10 दिनों तक इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसे राजा महाबली के आगमन का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें केरल के लोग बहुत प्रिय मानते हैं। मान्यता है कि उनके समय में केरल सबसे समृद्ध और खुशहाल था और हर साल वे अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। इस वजह से लोग बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं। ओणम के हर दिन का अलग महत्व होता है, जिसमें प्रार्थना, फूलों की सजावट, पारंपरिक खेल, नृत्य और खास व्यंजन शामिल होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें