आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर संचार मंत्रालय के चलाए जा रहे डाक विभाग (Department of Post) ने नई सर्विस लॉन्च की है। राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (VIII अंक) (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) के लिए ऑनलाइन खाता रजिस्ट्रेशन और बंद किया जा सकेगा। अभी तक ये सर्विस ऑनलाइन उपलब्ध नहीं थी। डाक विभाग ने DOP के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस शुरू की है। राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (VIII अंक) किसान विकास पत्र खोलने और बंद करने की सुविधा अब डीओपी इंटरनेट बैंकिंग के 'General Services' सेक्शन में खुल जाएगी। इससे व्यक्ति अपने घरों से ही आराम से एनएससी और केवीपी को ऑनलाइन खोल और बंद कर सकते हैं। अब आपको इसके लिए नजदीकी डाकघर नहीं जाना होगा।
NSC या KVP खाता ऑनलाइन खोलने का ये है प्रोसेस
1. डीओपी इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
2. 'General Services' सेक्शन में सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करें और 'नई रिक्वेस्ट' विकल्प का चुनाव करें।
3. अब ‘NSC Account - Open a NSC Account (For NSC)’ या ‘KVP Account - Open a KVP Account (For KVP)’ के ऑप्शन को चुने।
4. अब एनएससी या केवीपी के लिए न्यूनतम जमा राशि डालें और पोस्ट ऑफिस से जुड़े बैंक खाते से डेबिट खाते का चयन करें।
5. अब नियम और शर्तों को पढ़ने और नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए 'यहां क्लिक करें (Click Here)' पर क्लिक करें और फिर आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
6. अब ट्रांजेक्शन पासवर्ड डालें। अब दोबारा ओपन करने पर आपका अकाउंट मिल जाएगा।
एनएससी/केवीपी खाता ऑनलाइन बंद करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
1. डीओपी इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें
2. 'जनरल सर्विस सेक्शन' पर क्लिक करें। सर्विस रिक्वस्ट और फिर न्यू रिक्वेस्ट पर क्लिक करें।
3. अब 'एनएससी खाता बंद करने (एनएससी के लिए)' और 'केवीपी खाता बंद करने (केवीपी के लिए)' में से किसी भी विकल्प पर क्लिक करें।
4. अब जमा खाते को एनएससी खाता/केवीपी खाते के रूप में चुनें जिसे आप बंद करने जा रहे हैं।
5. अपने पीओ बचत खाते से जुड़े अपने क्रेडिट खाते का चयन करें और 'ऑनलाइन जमा करें' पर क्लिक करें।
6. अब ट्रांजेक्शन पासवर्ड दर्ज करें, आवेदन जमा करें और आपका अकाउंट क्लोज हो जाएगा।