Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। कोटक बैंक 3 साल और उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम की एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। वहीं, 4 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी का इजाफा किया है। कोटक बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में यह बदलाव आज 11 दिसंबर 2023 से लागू कर दिया है।
