Kotak Bank FD rate: कोटक बैंक ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) ने भी बैंक डिपॉजिट स्कीम पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोटक बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज।

RBI के अपने पॉलिसी रेपो रेट (Repo Rate) में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने के बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज बढ़ाया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) ने भी बैंक डिपॉजिट स्कीम पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने अपने डेली बैलेंस पर सेविंग्स अकाउट और अलग-अलग पीरियड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। ग्राहक अपने निवेश पर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठा सकेंगे। कोटक बैंक की ये नई दरें 1 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं।

इतनी की है बढ़ोतरी

कोटक ने 1 सितंबर से 7 से 14 दन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट 2.50 फीसदी देगा। 15 से 30 दिन वाली एफडी पर 2.65 फीसदी की ब्याज देना जारी रखेगा। 31 से 90 दिन की मैच्योरिटीव वाली एफडी पर 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 91 से 179 दिन की एफडी पर 3.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।


इन FD पर बढ़ाया ब्याज

कोटक बैंक 180 से 363 दिन की एफडी पर 5.00 फीसदी और 364 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। 365 दिन से 389 दिन की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।

इन पर भी बढ़ाया ब्याज

बैंक 390 दिन से लेकर 23 महीने से कम में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा। पहले इस पर 5.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। 23 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। पहले इस पर 5.90 फीसदी ब्याज था।

Technical View: शुक्रवार को निफ्टी ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया, सोमवार को कैसी रहेगी इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।