Get App

इस बैंक के ग्राहक रूस में नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे अपना वीजा या मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड, पेमेंट हो जाएगी डिक्लाइन

यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण दुनिया भर में कई अन्य कंपनियों ने देश और उसके लोगों पर वित्तीय दबाव बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 11:17 AM
इस बैंक के ग्राहक रूस में नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे अपना वीजा या मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड, पेमेंट हो जाएगी डिक्लाइन
इस बैंक के ग्राहक रूस में नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे अपना वीजा या मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड, पेमेंट हो जाएगी डिक्लाइन

Kotak Mahindra Banks: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर सूचित किया है कि मास्टरकार्ड और वीजा ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति के कारण रूस में सभी नेटवर्क सेवाओं को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। बैंक ने कहा है कि रूस के किसी भी एटीएम, पीओएस में कोटक बैंक डेबिट कार्ड का उपयोग करने बैंक उसे अस्वीकार कर देगा।

बैंक ने ईमेल में कहा कि यूक्रेन में चल रही स्थिति के कारण, मास्टरकार्ड और वीजा ने रूस में सभी नेटवर्क सेवाओं को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। इसलिए मास्टरकार्ड, वीजा नेटवर्क द्वारा रूस में कोटक बैंक डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए किसी भी एटीएम, पीओएस या ऑनलाइन ट्रांजेंक्शन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

मास्टरकार्ड और वीजा ने घोषणा की है कि वे रूस में अपना ऑपरेशन रोक रहे हैं। यूक्रेन के आक्रमण के बाद देश के फाइनेंशियल सेक्टर को झटका लगा है। मास्टरकार्ड मार्च महीने के पहले सप्ताह में कह चुका है कि रूसी बैंक कार्ड अब उसके नेटवर्क पर डिक्लाइन हो जाएंगे और रूस के बाहर जारी किया गया कोई भी कार्ड रूसी खुदरा विक्रेताओं या एटीएम में काम नहीं करेगा।

यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण दुनिया भर में कई अन्य कंपनियों ने देश और उसके लोगों पर वित्तीय दबाव बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें