Krishna Janmashtami 2025: स्कूल-कॉलेज-ऑफिस कहां-कहां रहेंगे बंद? ये है कृष्ण जन्माष्टमी की हॉलिडे लिस्ट

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इसी हफ्ते शनिवार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इसी हफ्ते शनिवार 16 अगस्त को मनाया जाएगा।

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इसी हफ्ते शनिवार 16 अगस्त को मनाया जाएगाजन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। कई जगहों पर इस दिन बैंक भी बंद रहते हैं। लेकिन यह नियम पूरे देश में एक जैसा नहीं है। छुट्टियों का ऐलान राज्य सरकार या लोकल अथॉरिटी की तरफ से किया जाता है। यहां जानिये किन-किन राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्कूल बंद रहेंगे।

स्कूलों की छुट्टियां कहां-कहां होंगी?

अभी तक केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से औपचारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूल से छुट्टियों की जानकारी पहले से ही ले लें। यहां उन राज्यों की लिस्ट दी है जहां स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

अहमदाबाद - गुजरात


आइजोल - मिजोरम

भोपाल - मध्य प्रदेश

चंडीगढ़ - चंडीगढ़

चेन्नई - तमिलनाडु

देहरादून - उत्तराखंड

गंगटोक - सिक्किम

हैदराबाद - तेलंगाना

जयपुर - राजस्थान

जम्मू - जम्मू-कश्मीर

कानपुर - उत्तर प्रदेश

लखनऊ - उत्तर प्रदेश

पटना - बिहार

रायपुर - छत्तीसगढ़

रांची - झारखंड

शिलांग - मेघालय

विजयवाड़ा - आंध्र प्रदेश

छात्रों को मिलेगा लॉन्ग वीकेंड

इस साल जन्माष्टमी छात्रों के लिए एक खास तोहफा लेकर आ रही है। दरअसल, 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस है। इस कारण 15 अगस्त को पूरे देश में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। शेयर मार्केट भी शुक्रवार को बंद रहेगा। इसके अलावा 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी के कारण स्कूल बंद रहेंगे। फिर 17 अगस्त को संडे के कारण वीकली छुट्टी रहेगी। यानी छात्रों और सरकारी कर्मचारियों को 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे मिलेगा। इस लंबे वीकेंड के बाद सोमवार 18 अगस्त 2025 को स्कूलों में फिर से नियमित क्लासेज शुरू हो जाएंगी।

भगवान कृष्ण के जन्म के उत्सव का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। खासकर मथुरा और वृंदावन में इस त्योहार का अधिक महत्व रहता है क्योंकि यहां भगवान कृष्ण का जीवन जुड़ा है।

444 दिनों की FD पर कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज SBI या इंडियन बैंक? जानिये कहां बनेंगे जल्दी अमीर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।