Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन अहम रहने वाला है। मध्य प्रदेश की महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाडली बहना योजना की 34वीं किश्त आने वाली है। ये पैसा महिलाओं के बैंक अकाउंट में 13 मार्च को तक आएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
