Get App

ऑनलाइन ITR फाइलिंग के लिए आ गया है ITR-1 और ITR-4 फॉर्म, इनकम टैक्स भरने की ये है अंतिम तारीख

Income Tax Department: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन ई-फाइलिंग के लिए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म जारी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 6:07 PM
ऑनलाइन ITR फाइलिंग के लिए आ गया है ITR-1 और ITR-4 फॉर्म, इनकम टैक्स भरने की ये है अंतिम तारीख
ऑनलाइन आईटीआर फाइलिंग के लिए आईटीआर 1 और आईटीआर 4 पोर्टल पर इनबेल कर दिया गया है।

Income Tax Department: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन ई-फाइलिंग के लिए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट के इस कदम से उन लोगों को फायदा होगा जो अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं। जो टैक्सपेयर्स ऑनलाइन रिटर्न फाइल करना चाहते हैं, इन फॉर्म के जरिये रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन्डिविजुअल, प्रोफेशनल और छोटे कारोबारियों के लिए फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म भरने की सर्विस शुरू कर दी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये दी है।

ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख है 31 जुलाई

एक इनकम टैक्सपेयर के ट्वीट के जवाब में डिपार्टमेंट ने कहा है कि असेसमेंट ईयर 2023-24 में ऑनलाइन आईटीआर फाइलिंग के लिए आईटीआर 1 और आईटीआर 4 पोर्टल पर इनबेल कर दिया गया है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 31 जुलाई की डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिन्हें अकाउंट्स का ऑडिट कराना जरूरी नहीं है।

ITR फॉर्म 1 का ये टैक्सपेयर्स करते हैं इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें