Get App

LIC Bima Sakhi Yojana: महिलाओं के लिए कमाई का मौका, 10वीं पास भी हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये

LIC Bima Sakhi Yojana: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक खास योजना चला रही है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें जुड़ने वाली महिलाओं को सिर्फ बीमा बेचने पर कमीशन ही नहीं मिलता, बल्कि शुरुआती तीन साल तक हर महीने तय स्टाइपेंड भी दिया जाता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 28, 2026 पर 1:36 PM
LIC Bima Sakhi Yojana: महिलाओं के लिए कमाई का मौका, 10वीं पास भी हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक खास योजना चला रही है।

LIC Bima Sakhi Yojana: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक खास योजना चला रही है। इस योजना का नाम LIC बीमा सखी योजना है। इसके जरिए खासकर गांव और छोटे शहरों में रहने वाली महिलाओं को रोजगार और कमाई का मौका दिया जा रहा है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें जुड़ने वाली महिलाओं को सिर्फ बीमा बेचने पर कमीशन ही नहीं मिलता, बल्कि शुरुआती तीन साल तक हर महीने तय स्टाइपेंड भी दिया जाता है। ऐसे में यह योजना उन महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन रही है, जो घर बैठे या अपने इलाके में काम करके कमाई करना चाहती हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

LIC बीमा सखी योजना में 18 से 70 साल तक की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। यानी ज्यादा पढ़ाई न करने वाली महिलाओं के लिए भी यह अच्छा मौका माना जा रहा है। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है, ताकि गांवों में भी बीमा सर्विस की पहुंच बढ़ सके और महिलाओं को रोजगार मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें