त्योहारों के मौसम में अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस दौरान बैंकों के अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी जैसे एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं।

त्योहारों के मौसम में अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस दौरान बैंकों के अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी जैसे एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं।
LIC Housing Finance ने त्योहारों पर घर खरीदने वाले ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी 2 करोड़ रुपये तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर घटाकर 6.66 फीसदी कर दी है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में 50 लाख रुपये तक के होम लोन की द 6.66 फीसदी कर दी थी। अब LIC Housing Finance ने लोन की रकम को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी है।
LIC Housing Finance ने कहा कि यह दर 700 या उससे अधिक के सिबिस स्कोर वाले सभी लोन लेने वाले लोगों को इस 6.66 फीसदी की दर पर लोन मलि जाएगा। भले ही ग्राहकोंम का कोई भी पेशा हो लेकिन वह लोन ले सकते हैं। यह लोन 22 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक लिये गए होम लोन पर ही लागू होगी।
HDFC ने सस्ता किया होम लोन
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक और लोन देने वाला HDFC ने फेस्टिव ऑफर के तहत होम लोन की दरों में छूट दी है। HDFC होम लोन 6.7 फीसदी की दर पर ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। विशेष ऑफर के तहत ग्राहक एचडीएफसी होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने बताया की ये नई दरें आज यानी 21 सितंबर 2021 से लागू होंगी। स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक HDFC होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। ये सभी नई एप्लिकेशन पर लागू होगा। ग्राहक इस स्कीम का फायदा 31 अक्टूबर 2021 तक उठा सकते हैं।
SBI ने भी सस्ता किया होम लोन
SBI ने एक फेस्टिव ऑफर के तहत 31 मार्च तक होम लोन की दर को घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया था। कोटक महिंद्रा बैंक ने 9 सितंबर को घोषणा की कि उसने 10 सितंबर से प्रभावी होम लोन की दरों में 15 आधार अंकों की कमी की है। कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (केएमबीएल) अब 6.65 प्रतिशत प्रति वर्ष के बजाय 6.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।