Get App

LIC का IPO मार्च के शुरुआती हफ्ते में आएगा, नीलाचल इस्पात निगम की बिक्री जल्द: DIPAM सेक्रेटरी

LIC IPO: भारत सरकार इस आईपीओ के जरिए एलआईसी के करीब 1 लाख करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2022 पर 6:24 PM
LIC का IPO मार्च के शुरुआती हफ्ते में आएगा, नीलाचल इस्पात निगम की बिक्री जल्द: DIPAM सेक्रेटरी
LIC का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है

LIC IPO Date: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का मेगा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मार्च के शुरुआती हफ्ते में आ सकता है। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार 27 जनवरी को हमारे सहयोगी CNBC-TV18 को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने नीलाचल इस्तात निमग लिमिटेड की बिक्री प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा करने वाली है।

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि मार्च के शुरुआती हफ्ते तक एलआईसी का आईपीओ आ जाएगा।"

बता दें कि एलआईसी का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। भारत सरकार इस आईपीओ के जरिए बीमा कंपनी के करीब 1 लाख करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपये के आईपीओ का करीब 5 गुना बड़ा होगा, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें