LIC Jeevan Labh Maturity Calculator: देश में ज्यादातर लोग भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को निवेश के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित विकल्प मानते हैं। LIC ग्राहकों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए बीमा पॉलिसी लाता है। LIC में प्रीमियम का अमाउंट, पेमेंट का समय और मैच्योरिटी समय के मुताबिक अपनी जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। यहां आपको LIC की ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं जिसमें परिवार की सुरक्षा को अधिक महत्व दिया गया है। LIC की जीवनलाभ (LIC Jeevan Labh Policy) पॉलिसी एक सीमित प्रीमियम पेमेंट नॉन-लिंक्ड, प्रॉफिट एंडोमेंट प्लान है। इस प्लान में मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता और जीवित पॉलिसीधारक को एक बड़ा फंड मिलता है। एक तरह से इस पॉलिसी में रोजाना 260 रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये मिल सकते हैं।
