LIC New Credit Card: एलआईसी अपना क्रेडिट कार्ड लेकर आया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), एलआईसी कार्ड्स (LIC Cards) और मास्टरकार्ड (Master Card) ने दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड - एलआईसी क्लासिक (LIC Classic) और एलआईसी सेलेक्ट (LIC Select) लॉन्च किये हैं। एलआईसी के इन दो नए क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। कम ब्याज दर, जीरो-ज्वाइनिंग फीस, रिवार्ड पॉइंट्स और 5 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर जैसे फायदे एलआईसी के नए लॉन्च क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे हैं।
