LIC लेकर आया नई पॉलिसी जीवन उत्सव, बस एक बार देना होगा प्रीमियम, 12 जनवरी से शुरू हो रही है स्कीम

LIC: नए साल 2026 की शुरुआत में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए दो अहम कदम उठाए हैं। एक तरफ LIC ने एक नया सिंगल प्रीमियम इंश्योरेंस प्लान LIC जीवन उत्सव लॉन्च किया है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
नए साल 2026 की शुरुआत में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए दो अहम कदम उठाए हैं।

LIC: नए साल 2026 की शुरुआत में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए दो अहम कदम उठाए हैं। एक तरफ LIC ने एक नया सिंगल प्रीमियम इंश्योरेंस प्लान LIC जीवन उत्सव लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों की पॉलिसी किसी वजह से लैप्स हो गई थी, उनके लिए उसे दोबारा चालू करने यानी रिवाइव करने की खास मुहिम भी शुरू की गई है।

LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान

LIC ने बताया है कि वह 12 जनवरी से LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम नाम से नया इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत सेविंग्स और होल लाइफ इंश्योरेंस योजना है। आसान शब्दों में कहें तो यह ऐसा प्लान है जिसमें शेयर बाजार का जोखिम नहीं है और पूरी उम्र के लिए इंश्योरेंस सुरक्षा मिलती है। चूंकि यह सिंगल प्रीमियम प्लान है, इसलिए ग्राहक को सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होगा।


एक ही बार भरना होगा प्रीमियम

यह प्लान उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार प्रीमियम भरने की चिंता नहीं चाहते। एक ही बार में निवेश करके लॉन्ग टर्म सुरक्षा और सेविंग दोनों चाहते हैं। नॉन-लिंक्ड होने के कारण बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पॉलिसी के लाभ पर नहीं पड़ेगा, लेकिन नॉन-पार्टिसिपेटिंग होने की वजह से पॉलिसीधारक को LIC के मुनाफे में हिस्सा नहीं मिलेगा। इसलिए इसे खरीदने से पहले रिटर्न और शर्तों को समझना जरूरी है।

लैप्स पॉलिसी को कर सकते हैं रिवाइव

इसके साथ ही LIC ने उन ग्राहकों को भी राहत दी है, जिनकी पॉलिसी किसी कारण से लैप्स हो गई थी। LIC ने देशभर में एक खास रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है, जो 2 मार्च तक चलेगा। इस दौरान नॉन-लिंक्ड पॉलिसियों पर लेट फीस में 30% तक की छूट यानी अधिकतम 5,000 रुपये तक दी जा रही है, जबकि माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसियों पर पूरी लेट फीस माफ की जा रही है।

क्या हैं नियम?

LIC के मुताबिक पॉलिसीधारक पहली बार प्रीमियम न भर पाने की तारीख से 5 साल के अंदर अपनी पॉलिसी रिवाइव कर सकते हैं, हालांकि मेडिकल या हेल्थ शर्तों में कोई छूट नहीं होगी।

Silver Rate Today: नए पीक पर चांदी का रेट, जानिये 7 जनवरी का सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।