Get App

LIC Mutual Fund इंडिया के टॉप म्यूचुअल फंड हाउसेज में होगी शामिल, LIC MF के सीईओ ने बताया 5 साल का प्लान

LIC MF की शुरुआत 1989 में हुई थी। यह नवंबर 2009 में देश की छठी सबसे बड़ी एएमसी थी। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50,000 करोड़ रुपये था। मई 2023 के अंत में इसका एयूएम सिर्फ 18,719 करोड़ रुपये रह गया था। LIC MF ने पिछले तीन साल में सिर्फ तीन स्कीमें पेश की हैं। इनमें से दो इक्विटी स्कीमें हैं। LIC MF Balanced Advantage Fund नवंबर 2021 में लॉन्च हुआ था। इसने NFO के जरिए 1,100 करोड़ रुपये जुटाए। पिछले साल अक्टूबर में इस फंड हाउस ने मल्टी-कैप फंड लॉन्च किया

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 2:09 PM
LIC Mutual Fund इंडिया के टॉप म्यूचुअल फंड हाउसेज में होगी शामिल, LIC MF के सीईओ ने बताया 5 साल का प्लान
टीएस रामकृष्णन ने मार्च 2022 में इस फंड हाउस की बागडोर संभाली थी। उन्होंने अगले 5 साल की अपनी स्ट्रेटेजी से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एएमसी फंड लॉन्च करने में आक्रामक रुख अपनाएगी। अपनी स्कीमों के प्रदर्शन पर भी फोकस करेगी।

क्या आपने सोचा है कि इंडिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के निवेश वाला म्यूचुअल फंड हाउस आखिर 24वें पायदान पर क्यों है? हम बात कर रहे हैं LIC और उसकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी LIC Mutual Fund की। ऐसा लगता है कि यह सवाल न सिर्फ आपके दिमाग में है बल्कि LIC MF के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर TS Ramakrishnan के दिमाग में भी है। वह LIC MF को देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस बनाना चाहते हैं। LIC MF की शुरुआत 1989 में हुई थी। यह नवंबर 2009 में देश की छठी सबसे बड़ी एएमसी थी। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50,000 करोड़ रुपये था। मई 2023 के अंत में इसका एयूएम सिर्फ 18,719 करोड़ रुपये रह गया था।

इक्विटी पर फोकस बढ़ाने का प्लान

रामाकृष्णन ने मनीकंट्रोल से बातचीत में LIC MF को लेकर अपने प्लान के बारे में बताया। मार्च 2022 इस फंड हाउस की बागडोर संभालने वाले रामकृष्णन ने अगले 5 साल की स्ट्रेटेजी से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एएमसी फंड लॉन्च करने में आक्रामक रुख अपनाएगी। अपनी स्कीमों के प्रदर्शन पर फोकस करेगी। वह इनऑर्गेनिक रूट का भी इस्तेमाल करेगी। साथ ही एयूएम के लिहाज से टॉप फंड हाउस बनने के लिए इक्विटी पर फोकस बढ़ाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें