LIC Saral Pension Plan: सिर्फ एक बार जमा करना है पैसा, फिर जिंदगीभर मिलेगी 12,000 रुपये पेंशन

LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर सभी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने को लेकर चिंता होती है। प्राइवेट नौकरी में पेंशन नहीं मिलती है। यही कारण है कि नौकरीपेशा को नौकरी के दौरान किसी पेंशन योजना या फंड में निवेश करना अनिवार्य हो जाता है

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
एक बार पैसा जमा करना है और आपको जिंदगीभर अधिकतम 12,000 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी।

LIC Saral Pension Plan: ज्यादातर सभी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने को लेकर चिंता होती है। प्राइवेट नौकरी में पेंशन नहीं मिलती है। यही कारण है कि नौकरीपेशा को नौकरी के दौरान किसी पेंशन योजना या फंड में निवेश करना अनिवार्य हो जाता है। कई लोग ऐसे होते हैं कि नौकरी के दौरान पेंशन प्लान या योजना नहीं लेते हैं और रिटायमेंट के बाद परेशान होते हैं। यहां आपको ऐसी ही पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको एक बार पैसा जमा करना है और आपको जिंदगीभर अधिकतम 12,000 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी।

LIC की सरल पेंशन योजना – रिटायमेंट के बाद जिंदगी भर देगी पेंशन

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना में हर महीने 12000 रुपये पेंशन मिलती है। LIC की सरल पेंशन योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है। उसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 12000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस पेंशन का फायदा आपको जीवन भर मिलेगा। अगर आप इसमें 60 साल की उम्र पर 10 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 58950 रुपए सालाना मिलेंगे। इस योजना में मिलने वाली पेंशन आपके निवेश के अमाउंट पर निर्भर करती है।


ऑनलाइन ऑफलाइन ले सकते हैं सरल पेंशन योजना

ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं। इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है। ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है। इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल सकता है।।

सरल पेंशन योजना के नियम

लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस एर लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल पेमेंट पालिसी है। ये पॉलिसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। निवेशक यानी पेंशनधारी जब तक जीवित रहेगा तक तक उसे पेंशन मिलती रहेगी। निवेशक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।

Microsoft Layoff : छंटनी की लहर में अब माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल, गेमिंग डिवीजन के कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।