सरल पेंशन प्लान में हर महीने मिलेगी 12,000 रुपये पेंशन, बस एक बार करना होगा निवेश

LIC Saral Pension Plan: जब हम 60 साल की उम्र पार कर लेते हैं तो हम नौकरी से रिटायरमेंट ले लेते हैं लेकिन हम हमेशा चाहते हैं कि हमारी आमदनी कभी न रुके। अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी परिवार वालों के साथ शांति से बिताना चाहते हैं तो आपको LIC की इस योजना में निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 5:27 PM
LIC: एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको केवल एक बार निवेश करना होता है।

LIC Saral Pension Plan: जब हम 60 साल की उम्र पार कर लेते हैं तो हम नौकरी से रिटायरमेंट ले लेते हैं लेकिन हम हमेशा चाहते हैं कि हमारी आमदनी कभी न रुके। अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी परिवार वालों के साथ शांति से बिताना चाहते हैं तो आपको LIC की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी आप सभी के लिए एक ऐसी पॉलिसी लेकर आई है, जिससे रिटायरमेंट के बाद आपकी इनकम नहीं रुकेगी। एलआईसी की कई योजनाएं लोगों को काफी पसंद आती हैं क्योंकि इनमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आज हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको सिर्फ एक बार ही निवेश करना होगा। एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको केवल एक बार निवेश करना होगा।

LIC सरल पेंशन योजना

इस पॉलिसी में आपको लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी दी जाती है। अगर आपकी उम्र 40 से 80 साल के बीच है तो आप इस पॉलिसी को खरीदकर इसका फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको डेथ बेनिफिट की भी गारंटी दी जाती है। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो निवेश किया गया पैसा नॉमिनी को मिल जाता है। पॉलिसीधारक पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद कभी भी सरेंडर कर सकता है।


मिलती है तय पेंशन

60 साल के बाद ज्यादातर सभी बुजुर्गों को पेंशन की जरूरत होती है। एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको हर महीने एक तय पेंशन मिलती है। यह योजना रिटायरमेंट के बाद निवेश के लिए सबसे बेस्ट योजना है। अगर आप रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला फंड या ग्रेच्युटी का पैसा इस योजना में जमा करते हैं तो आपको हर महीने पेंशन का फायदा मिलता रहेगा। इसका फायदा आपको जीवन भर मिलता रहेगा।

इतनी मिलती है पेंशन

इस योजना में आपको हर साल 12,000 रुपये जमा करने होंगे। इसमें आप कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। एक बार इस योजना में निवेश करने के बाद आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर पेंशन ले सकते हैं। इस योजना में आपको एक साथ पैसा लगाना होता है, जिसके बाद आप एन्युटी खरीद सकते हैं।

ये है पूरा कैलकुलेशन

मान लीजिए कि आपने 42 साल की उम्र में इस योजना में 30 लाख रुपये का निवेश किया है, तो आपको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन आपको जीवन भर मिलेगी। इस योजना में आप 6 महीने बाद लोन ले सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि जिस दिन से आपको पेंशन मिलेगी, उसके बाद आपको जीवन भर इसका फायदा मिलेगा।

Stock Market: आईटी शेयरों में तेजी ने निवेशकों की भरी जेब, एक दिन में ₹21,000 करोड़ का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।