LIC की सुपरहिट पॉलिसी! हर महीने मिलेगी 16,000 रुपये पेंशन, बस एक बार देना होगा पैसा

LIC Jeevan Akshay Policy: जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation LIC) हर वर्ग के निवेशकों के लिए कई आकर्षक पॉलिसियां लाता रहता है। देश में बड़ी संख्या में निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए एलआईसी पॉलिसियों पर भरोसा करते हैं

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 1:22 PM
LIC Jeevan Akshay Policy: जीवन बीमा निगम हर वर्ग के निवेशकों के लिए कई आकर्षक पॉलिसियां लाता रहता है।

LIC Jeevan Akshay Policy: जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation LIC) हर वर्ग के निवेशकों के लिए कई आकर्षक पॉलिसियां लाता रहता है। देश में बड़ी संख्या में निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए एलआईसी पॉलिसियों पर भरोसा करते हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को पेंशन की सिक्योरिटी रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलती है। ऐसे में रिटायरमेंट प्लानिंग पहले से करना जरूरी हो जाता है। अब मार्केट में रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए कई निवेश के ऑप्शन मौजूद हैं। एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy) भी शामिल है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए भी आप इस प्लान को चुन सकते हैं।

एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy)

जीवन अक्षय योजना एक एन्यूटी प्लान है। ये सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है और इसमें आप एक साथ एक अमाउंट निवेश करते हैं, जिस पर आपको रिटर्न यानी पेंशन मिलती है। आप एन्युइटी को महीने में एक बार, तीन महीने में, साल में दो बार या पूरे साल में एक बार डाल सकते हैं। प्लान लॉन्च होते ही आपको पेमेंट मिलना शुरू हो जाता है। इसमें आप बाद में पेमेंट के ऑप्शन को नहीं बदल सकते।


कितनी मिलेगी पेंशन?

इस योजना में आप जितना ज्यादा पैसा निवेश करेंगे, आपको उतनी ही अधिक पेंशन मिलेगी। आप न्यूनतम 1 लाख रुपये से निवेश कर सकते हैं। तथा न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए। अगर आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको सालाना 28,625 रुपये का रिटर्न मिलता है। यानी, 2,315 रुपये हर महीने, 6,988 रुपये तिमाही, छमाही 14,088 रुपये पेंशन मिलेगी।

हर महीने 16,000 पेंशन के लिए कितना करना होगा निवेश?

अगर आप रिटायरमेंट के बाद एलआईसी जीवन अक्षय प्लान के जरिए हर महीने 16,000 रुपये की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 35 लाख रुपये एक साथ देने होंगे। 35 लाख रुपये निवेश करने पर 16,479 रुपये महीना, तिमाही में 49,744 रुपये, छमाही में 1,00,275 रुपये और सालाना 2,03,700 रुपये की पेंशन मिलेगी।

Shelter Pharma IPO Listing: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे, 5% डिस्काउंट पर लिस्टिंग ने कराया तगड़ा घाटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।