देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने अब मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर सख्ती से लगाम लगाने की ठान ली है। फर्जी वोटरों और डुप्लीकेट एंट्री को रोकने के लिए आयोग वोटर आईडी (EPIC) को आधार से जोड़ने की योजना पर पुनर्विचार कर रहा है। इस कदम से उन लोगों की पहचान संभव होगी, जो अलग-अलग जगहों पर एक से अधिक बार पंजीकृत हैं। आयोग ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए आज एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव और UIDAI के सीईओ शामिल होंगे।
