Long weekend: अगले हफ्ते मिलेगा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड, चेक करें तारीख, ये हैं बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

Long Weekend 2025 List: अगले हफ्ते मार्च महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। वो हफ्ता होली वाला लॉन्ग वीकेंड है जिसमें सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 6:10 PM
Long Weekend 2025 List: अगले हफ्ते मार्च महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है।

Long Weekend 2025 List: अगले हफ्ते मार्च महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। वो हफ्ता होली वाला लॉन्ग वीकेंड है जिसमें सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। अगर आप भी होली वाले हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले ये लिस्ट देख लें। अगले हफ्ते के लॉन्ग वीकेंड के लिए आप अभी से प्लान कर सकते हैं। आपको ऑफिस या स्कूल की छुट्टी लिये बिना आराम से हॉलिडे एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

साल 2025 की लॉन्ग वीकेंड लिस्ट (Long Weekend Holiday List 2025)

मार्च में लॉन्ग वीकेंड - मार्च में 2 लॉन्ग वीकेंड हैं।


गुरुवार, 13 मार्च: होलिका दहन

शुक्रवार, 14 मार्च: होली

शनिवार, 15 मार्च

रविवार, 16 मार्च

मार्च में दूसरा लॉन्ग वीकेंड

शनिवार, 29 मार्च

रविवार, 30 मार्च

सोमवार, 31 मार्च: ईद-उल-फितर

होली पर कहां जा सकते हैं घूमने

कहां जाएं: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जीवंत और सांस्कृतिक अनुभव लें, जो ब्रजभूमि का दिल है। पहाड़ों की सैर के लिए आप डलहौजी जा सकते हैं। मसूरी की मॉल रोड पर खरीदारी करें या रॉक क्लाइम्बिंग का अनुभव लें। श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल का आनंद लें या कोवलम के तट पर सर्फिंग सीखें। स्पीति घाटी में साफ आसमान के नीचे तारों को निहार सकते हैं। या लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग के रोमांच का आनंद लें सकते हैं।

अप्रैल में लॉन्ग वीकेंड – अप्रैल में 2 लॉन्ग वीकेंड हैं।

गुरुवार, 10 अप्रैल: महावीर जयंती

शुक्रवार, 11 अप्रैल: छुट्टी लें

शनिवार, 12 अप्रैल

रविवार, 13 अप्रैल: वैसाखी

अप्रैल में दूसरा लॉन्ग वीकेंड

शुक्रवार, 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे

शनिवार, 19 अप्रैल

रविवार, 20 अप्रैल: ईस्टर

कहां जाएं:

मई में लॉन्ग वीकेंड – मई में एक ही लॉन्ग वीकेंड हैं।

शनिवार, 10 मई

रविवार, 11 मई

सोमवार, 12 मई: बुद्ध पूर्णिमा

अगस्त में लॉन्ग वीकेंड - अगस्त में एक ही लॉन्ग वीकेंड हैं।

शुक्रवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

शनिवार, 16 अगस्त: जन्माष्टमी

रविवार, 17 अगस्त

कहां जाएं: उदयपुर की पिछोला झील में बोट राइड का आनंद लें या चोरला घाट्स, गोवा में जंगलों की बायोल्यूमिनेसेंस की अद्भुत चमक देखें।

सितंबर में लॉन्ग वीकेंड – सितंबर में एक ही लॉन्ग वीकेंड है।

शुक्रवार, 5 सितंबर: ईद-ए-मिलाद, ओणम

शनिवार, 6 सितंबर

रविवार, 7 सितंबर

कहां जाएं: पुरी के जगन्नाथ मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा करें और पुरी बीच पर टहलें। चिकमगलूर की कॉफी एस्टेट्स की सैर करें या कोडाइकनाल की शांति का आनंद लें।

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड – अक्टूबर में हैं 3 लॉन्ग वीकेंड

बुधवार, 1 अक्टूबर: महानवमी (सीमित)

गुरुवार, 2 अक्टूबर: दशहरा, महात्मा गांधी जयंती

शुक्रवार, 3 अक्टूबर: छुट्टी लें

शनिवार, 4 अक्टूबर

रविवार, 5 अक्टूबर

अक्टूबर में दूसरा लॉन्ग वीकेंड

शनिवार, 18 अक्टूबर

रविवार, 19 अक्टूबर

सोमवार, 20 अक्टूबर: दिवाली

अक्टूबर में तीसरा लॉन्ग वीकेंड

गुरुवार, 23 अक्टूबर: भाई दूज

शुक्रवार, 24 अक्टूबर: छुट्टी लें

शनिवार, 25 अक्टूबर

रविवार, 26 अक्टूबर

कहां जाएं: काजीरंगा और मानस नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लें, मुन्नार के चाय संग्रहालय में खुद चाय बनाएं, अरकू घाटी की धुंध भरी वादियों का आनंद लें, या हम्पी के प्राचीन खंडहरों की यात्रा करें।

दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड

गुरुवार, 25 दिसंबर: क्रिसमस

शुक्रवार, 26 दिसंबर: छुट्टी लें

शनिवार, 27 दिसंबर

रविवार, 28 दिसंबर

कहां जाएं: गोवा में धूप का आनंद लें, वायनाड की पुकोड झील पर सुबह की शांत नाव की सवारी करें, शिलांग में खिलते चेरी ब्लॉसम का दीदार करें, या वर्कला में ताजा सीफूड का स्वाद लें। साल 2025 के लिए हॉलिडे प्लान पहले से कर सकते हैं। छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने प्लान को यादगार बना सकते हैं।

इस म्यूचुअल फंड में सिर्फ 10000 का सिप 32 साल में 6.75 करोड़ बना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।