साल 2025 खत्म होने में बचे हैं सिर्फ 2 महीने, मिलेगा सिर्फ 1 लॉन्ग वीकेंड, घूम सकते हैं ये 5 डेस्टिनेशन

Long Weekend 2025 List: साल 2024 खत्म होने में बस दो महीने का समय बचा है। अब इस साल में बस 1 लॉन्ग वीकेंड बचा है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले लिस्ट जान लें

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 7:18 PM
Story continues below Advertisement
Long Weekend 2025 List: साल 2024 खत्म होने में बस दो महीने का समय बचा है।

Long Weekend 2025 List: साल 2024 खत्म होने में बस दो महीने का समय बचा है। अब इस साल में बस 1 लॉन्ग वीकेंड बचा है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले लिस्ट जान लें। इकलौते लॉन्ग वीकेंड के लिए आप अभी से प्लान कर सकते हैं। साल 2024 का इकलौता दिसंबर में है। क्रिसमस की लॉन्ग वीकेंड छुट्टी में आराम से प्लान कर सकते हैं।

दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड

गुरुवार, 25 दिसंबर: क्रिसमस


शुक्रवार, 26 दिसंबर: ऑफिस की छुट्टी लें

शनिवार, 27 दिसंबर

रविवार, 28 दिसंबर

क्रिसमस की छुट्टी पर कहां जा सकते हैं?

क्रिसमस की छुट्टियां साल का वो समय होती हैं जब परिवार के साथ थोड़ा सुकून और मस्ती दोनों का मजा लिया जा सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर पर कहां घूमा जाए, तो यहां कुछ भारत के फैमिली ट्रिप डेस्टिनेशन हैं जो मौसम, त्योहारों और बच्चों के साथ घूमने के लिहाज से बिल्कुल सही हैं

1. शिमला और मनाली (हिमाचल प्रदेश)

अगर आप बर्फ और ठंडे मौसम का मज़ा लेना चाहते हैं, तो शिमला या मनाली बेस्ट ऑप्शन हैं। दिसंबर में यहां हल्की-फुल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है। परिवार के साथ बर्फ में खेलना, माल रोड पर घूमना और क्रिसमस की लाइटिंग देखना बहुत यादगार रहता है।

क्या करें: बर्फ में स्नो स्कीइंग, हॉट कॉफी के साथ मॉल रोड पर वॉक, क्रिसमस मार्केट घूमना।

2. गोवा

भारत में क्रिसमस मनाने की बात हो और गोवा का नाम न आए, ऐसा नहीं हो सकता। गोवा के चर्च, बीच और क्रिसमस पार्टीज़ पूरे राज्य को फेस्टिव मूड में रंग देते हैं।

क्या करें: बीच पार्टी, सेंट कैथेड्रल चर्च में मिडनाइट प्रेयर, गोअन फूड और कैरोल सिंगिंग का मज़ा लें।

3. अंडमान और निकोबार 

अगर आप इस बार ठंड से बचना चाहते हैं, तो अंडमान जाएं। यहां सनशाइन, ब्लू वाटर और बीच रिजॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है।

क्या करें: स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक आइलैंड घूमना।

4. उदयपुर (राजस्थान)

उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है। यहां दिसंबर में मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। झीलों के किनारे बने महल और होटल्स में क्रिसमस का सेलिब्रेशन बहुत रॉयल अंदाज में होता है।

क्या करें: लेक पिचोला में बोट राइड, सिटी पैलेस टूर, राजस्थानी डिनर और लाइट शो।

5. केरल (मुन्नार / कोच्चि)

साउथ इंडिया में क्रिसमस का सबसे खूबसूरत नज़ारा कोच्चि में देखने को मिलता है। यहां के चर्च सजावट से जगमगाते हैं और सड़कों पर उत्सव का माहौल होता है।

क्या करें: बैकवॉटर क्रूज, केरला आयुर्वेदिक मसाज, और क्रिसमस फेस्टिवल देखना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।