Long Weekend till 15th August: क्या आप भी 15 अगस्त तक मिलने वाले लंबे वीकेंड का फायदा घूमने के लिए उठाना चाहते हैं? दरअसल, कई कर्मचारियों के लिए आज से वीकेंड शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार छुट्टी है। 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस (Azadi ka Amrit Mohotsav Independence Day) के कारण सरकारी छुट्टी है। अगर आप सोमवार की छुट्टी अपने ऑफिस से लते हैं तो आपको सीधे 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, कई ऐसे भी जो आज शुक्रवार की छुट्टी लेकर सीधे 5 दिन के लंबे वीकेंड का फायदा उठा रहे हैं। काफी सारे कर्मचारी लंबी छुट्टी का फायदा उठाकर बाहर विदेशों में घूमने के लिए निकल चुके हैं। अगर आप इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए हैं तो अभी भी आपके पासा मौका है। आप इन 57 देशों में घूमने के लिए निकल सकते हैं। ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।
