Long Weekends in 2023: घूमने का है प्लान, तो इन 8 लंबे वीकेंड का उठाएं फायदा

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 5 महीने का समय बचा है। अगर आप भी बचे हुए समय में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 3:57 PM
अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं।

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 5 महीने का समय बचा है। अगर आप भी बचे हुए समय में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन छुट्टी करके 4 से 5 दिन के वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में लंबे वीकेंड के क्या-क्या ऑप्शन हैं।

2023 में लंबे वीकेंड की पूरी लिस्ट

अगस्त 2023 में लंबे वीकेंड


12 अगस्त, शनिवार

13 अगस्त, रविवार

15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त, बुधवार: पारसी नव वर्ष (Optional Holiday)

पांच दिन की लंबी छुट्टी पर जाने के लिए 14 अगस्त, सोमवार को छुट्टी लें सकते हैं।

अगस्त महीने में 2 बार मिलेगा लंबी छुट्टी लेने का मौका

26 अगस्त, शनिवार

27 अगस्त, रविवार

29 अगस्त, मंगलवार: ओणम (Optional Holiday)

30 अगस्त, बुधवार: रक्षाबंधन

आप पांच दिनों की लंबी छुट्टी का मजा लेना चाहते हैं तो 28 अगस्त सोमवार को छुट्टी ले सकते हैं।

सितंबर 2023 में लंबे वीकेंड

7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (Optional Holiday)

9 सितम्बर, शनिवार

10 सितंबर, रविवार

8 सितंबर, सोमवार को छुट्टी लेकर आप चार दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं।

सितंबर में दूसरा लंबा वीकेंड

16 सितंबर, शनिवार

17 सितम्बर, रविवार

19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी

18 सितंबर सोमवार को छुट्टी लेकर चार दिन की छुट्टी लें सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में लंबा वीकेंड

30 सितम्बर, शनिवार

1 अक्टूबर, रविवार

2 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती

अक्टूबर की शुरुआत में 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

21 अक्टूबर, शनिवार

22 अक्टूबर, रविवार

24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा

23 अक्टूबर, सोमवार को छुट्टी लेकर लंबी छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।

नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड

11 नवंबर, शनिवार

12 नवंबर, रविवार: दिवाली

13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday)

दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।

नवंबर में दूसरा वीकेंड

25 नवंबर, शनिवार

26 नवंबर, रविवार

27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है।

दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड

23 दिसंबर, शनिवार

24 दिसंबर, रविवार

25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं।

शेयर बाजार में कत्लेआम: जानिए किन 3 वजहों से सेंसेक्स 900 अंकों तक टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।