LPG Price Cut: चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, 1 जून से सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, ये होगा दिल्ली-मुंबई में नया रेट

Lok Sabha Chunav: मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज में आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
LPG Cylinder: घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Cut on 1st June 2024: मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज और चुनावी नतीजों से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिए गए हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटे - 1 जून 2024 को नए दाम 

आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 69.50 रुपए तक कम कर दिये हैं। दिल्ली में दाम अब 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम हुए। अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का हो गया है।


घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

LPG Price Cut: 1 जून को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, LPG सस्ता किया गैस सिलेंडर। LPG Price Cut: 1 जून को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, LPG सस्ता किया गैस सिलेंडर।

1 मई को कमर्शियल सिलेंडर का दाम

1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपए तक कम किये थे। मई में सिलेंडर के दाम 1745.50 रुपए, कोलकाता में 1859 रुपए, मुंबई में सिलेंडर का दाम 1698.50 रुपये, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए हो गया था।

1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर के दाम

पिछले महीने 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये से ज्यादा की कटौती थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1 अप्रैल को 1764.50 रुपये हो गई थी। उससे पहले यानी मार्च में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये थी। 1 अप्रैल को कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये, चेन्नई में 1930 रुपये था।

LPG Price: पिछले महीनों में ये रहा है LPG सिलेंडर का दाम। LPG Price: पिछले महीनों में ये रहा है LPG सिलेंडर का दाम।

 

Gold Price: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना, क्या अगले हफ्ते 75000 को पार करेगा गोल्ड? जानें

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।