LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े

LPG Price Hike: मार्च के पहले ही दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम में 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये में मिलेगा

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 8:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1769 रुपये की जगह 219.5 रुपये में मिलेगा

LPG Price Hike:  होली के पहले ही आम आदमी पर महंगाई का बम फूट पड़ा है। मार्च महीने में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। 8 महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। 6 जुलाई 2022 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर चल रहे थे। इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता को होली के पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 1769 रुपये की जगह 2119.50 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा।

जानिए अपने शहर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस के दाम


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 14.2 कि.ग्राम के LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब यह सिलेंडर 1052.50 रुपये की जगह 1102.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1079 रुपये की जगह 1129 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपये की जगह 1118.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अगर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो मुंबई में इसके दाम 1721 रुपये से बढ़कर 2071.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में 1870 रुपये के बजाय 2221.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में 1917 रुपये की जगह 2268 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

Rules Change From 1 March 2023: कल से होने वाले हैं ये 5 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

पहली तारीख को होती है समीक्षा

दरअसल, LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन बेहद खास होता है। इस दिन तेल कंपनियां समीक्षा करती हैं और LPG गैस सिलेंडर के दाम पर फैसला लिया जाता है। पिछले महीने गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही कंपनियों ने महंगाई का बम फोड़ दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।