Rules Change From 1 March 2023: कल से होने वाले हैं ये 5 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी पर घर के बजट को संभालने में परेशानी बढ़ाई है। कल से नए महीने की शुरूआत होनी है। हर नए महीने में कुछ अहम बदलाव जरूर होतें है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 7:13 PM
हर नए महीने में कुछ अहम बदलाव जरूर होतें है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है।

देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी पर घर के बजट को संभालने में परेशानी बढ़ाई है। कल से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। हर नए महीने में कुछ अहम बदलाव जरूर होतें है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है। ये बदलाव आपके होम और कार लोन की EMI, रसोई गैस और सीएनजी के दाम पर नजर आने वाला है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में..

लोन की EMI बढ़ने से बढ़ेगा बोझ

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल में रेपो रेट में बढ़ोतरी की जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दरों को भी बढ़ा दिया। बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी की जिससे अब आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ सकती है। इसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होगा।


एलपीजी और सीएनजी के बढ़ सकते हैं दाम

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतें तय की जाती है। बीते महीने दाम नहीं बढ़ाए गए लेकिन इस महीने उम्मीद है कि दाम बढ़ सकते हैं। मार्च में होली जैसे त्योहार हैं जिसके कारण दाम बढ़ सकते हैं।

बदल सकता है ट्रेनों का समय

मार्च के साथ ही गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। मौसम बदलने पर रेलवे ट्रेनों के टाइमिंग में भी बदलाव कर सकता है। मार्च में रेलवे पैसेंजर और माल गाड़ियों के समय को बदल सकता है।

सोशल मीडिया से जुड़े बदलेंगे नियम

मार्च के महीने में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लिए भी नियमों में बदलाव हो सकता है। भारत सरकार ने हाल ही में आईटी के नियमों में बदलाव किया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इन नए नियमों को मानना होगा।

मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च में 12 दिन सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च में होली और नवरात्रि जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक बंद रहेंगे। 12 दिन की छुट्टियो में बैंक की वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है।

Multibagger Stock: इस आईटी सर्विस कंपनी ने 60 हजार को बना दिया एक करोड़, अब भी बंपर कमाई का दिख रहा मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।