Breaking News: आम लोगों को झटका! सरकार ने 50 रुपये महंगा किया LPG सिलेंडर

LPG Price Hike: सरकार ने आज आम लोगों को झटका दिया है। मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। ये बढ़ोतरी उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थी पर लागू होगी। 50 रुपये की बढ़ोतरी आम ग्राहकों पर भी लागू होगी

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 11:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Price Hike: सरकार ने 50 रुपये महंगा किया एलपीजी सिलेंडर।

LPG Price Hike: सरकार ने आज आम लोगों को झटका दिया है। मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। ये बढ़ोतरी उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थी पर लागू होगी। उनके अलावा 50 रुपये की बढ़ोतरी आम ग्राहकों पर भी लागू होगी। अब उन्हें LPG सिलेंडर 550 रुपये में मिलेगा। वहीं, आम लोगों को सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पड़ेगी।

सरकार ने 50 रुपये महंगा किया सिलेंडर

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी नेकहा की  रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए जाएंगे। पुरी ने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी लागू होगी।


कंपनियों ने बढ़ाई कीमत

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। पुरी ने कहा कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागू होगी।

अब ये होगी रसोई गैस की नई कीमत

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये होगी।

1 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ये थी कीम

दिल्ली: 803 रुपये

लखनऊ: 840.50 रुपये

कोलकाता: 829 रुपये

मुंबई: 802.50 रुपये

चेन्नई: 818.50 रुपये

अब  दिल्ली में 803 रुपये का सिलेंडर 853 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिलेगा।

आज 10 लाख रुपये का निवेश कहां करने पर होगी छप्परफाड़ कमाई? जानिए एक्सपर्ट का जवाब

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।