Get App

LPG Price Hike: और महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 1 जून से ₹53.50 तक बढ़े दाम

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये का इजाफा हुआ है। कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी है। 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 7:40 AM
LPG Price Hike: और महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 1 जून से ₹53.50 तक बढ़े दाम
नए रेट 1 जून 2026 से लागू हो गए हैं।

आज 1 जून से LPG सिलेंडर और महंगा हो गया है। हालांकि यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक ही सीमित है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि दाम 53.50 रुपये तक बढ़ा है और नए रेट 1 जून 2026 से लागू हो गए हैं। दिल्ली में कीमत में 42 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये हो गई है।

कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह सिलेंडर 3255.50 रुपये का हो गया है। एएनआई के मुताबिक, 5 किलोग्राम के एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 821.50 रुपये होगी। इससे पहले 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 993 रुपये, कोलकाता में 998.5 रुपये, मुंबई में 993 रुपये और चेन्नई में 990.50 रुपये बढ़ी थी।

घरेलू LPG सिलेंडर नहीं हुआ और महंगा

14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसकी कीमत में आखिरी बार बदलाव 7 मार्च 2026 को हुआ था। दाम 60 रुपये बढ़ा था। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले 14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत वर्तमान में दिल्ली में 913 रुपये है। मुंबई में कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। लोकल सेल्स टैक्स या VAT के आधार पर रेट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें