Get App

1 अगस्त से लागू हो गए ये 5 बड़े बदलाव! UPI, क्रेडिट कार्ड, ट्रेडिंग टाइम से लेकर इन नियमों पर पड़ा असर

1 अगस्त 2025 से कई फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव जो आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव, ट्रेडिंग घंटे बढ़ने, SBI क्रेडिट कार्ड के इंश्योरेंस कवर में कटौती और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिवाइज शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 8:49 AM
1 अगस्त से लागू हो गए ये 5 बड़े बदलाव! UPI, क्रेडिट कार्ड, ट्रेडिंग टाइम से लेकर इन नियमों पर पड़ा असर
1 अगस्त 2025 से कई फाइनेंशियल बदलाव हो गए हैं।

1 अगस्त 2025 से कई फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव जो आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव, ट्रेडिंग घंटे बढ़ने, SBI क्रेडिट कार्ड के इंश्योरेंस कवर में कटौती और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिवाइज शामिल हैं। आइए जानते हैं कि क्या होंगे बदलाव।

UPI नियमों में बदलाव

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजेक्शन को और सेफ बनाने के लिए कई बदलाव किये हैं। अब यूजर एक दिन में केवल 50 बार ही अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे। UPI ऑटोपे ट्रांजैक्शन अब तय समय स्लॉट्स में होंगे। इससे ट्रैफिक कम होगा और सिस्टम बेहतर होगा। एक ट्रांजेक्शन का स्टेटस अब केवल तीन बार ही चेक किया जा सकेगा, वो भी हर बार के बीच कम से कम 90 सेकंड का अंतर होना जरूरी है।

ट्रेडिंग मार्केट के समय में बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें