LPG Rasoi Gas Cylinder Price: कल 1 अक्टूबर को रसोई गैस LPG सिलेंडर की कीमतें तय होनी है। अगर बीते 2 से 3 महीने का ट्रेंड देखें तो सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी जरूर की है। इस बार त्योहारों के महीने में आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को थोड़ा कम करेगी। इससे उनके घर के बजट और बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिलेगी।
