Rule Change 1st September: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, महंगा हुआ टोल, सर्किल रेट, आज से बदले ये 5 नियम

Rule Change 1st September: आज 1 सितंबर से नए नियम लागू हो गए हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की है। आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा हो गया है। गाजियाबाद में घर खरदीने का प्लान कर रहे हैं तो आप ये आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
आज से सस्ता हुआ सिलेंडर लेकिन महंगा हुआ टोल टैक्स।

New Rules from 1st September: आज 1 सितंबर से नए नियम लागू हो गए हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की है। घरेलू 14 किलोग्राम के सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं आया है। आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा हो गया है। गाजियाबाद में घर खरदीने का प्लान कर रहे हैं तो आप ये आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है क्योंकि यहां सर्किल रेट बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

 

1. LPG रसोई गैस की कीमतें


एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनियों के मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। रसोई गैस की कीमतों में यह कटौती पूरे देश में की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

2. बढ़ गया टोल का बोझ

अगर आप दिल्ली आने जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका ज्यादा टोल टैक्स कटेगा। छोटे वाहन जैसे कार पर आपको प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देना होगा। वहीं, बड़ी कमर्शियल गाड़ियों जैसे ट्रक के लिए 52 पैसा प्रति किलोमीटर टोल देना होगा।

3. अब इतना मिलेगा इंश्योरेंस एजेंट को कमीशन

IRDAI ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब इंश्योरेंस एजेंट को 30 से 35 फीसदी की बजाय 20 फीसदी ही कमीशन मिलेगा। इससे लोगों के प्रीमियम में भी कमी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी।

 

4. गाजियाबाद में बढ़ेगा सर्किल रेट

अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अब ये आपकी जेब पर महंगा पड़ने वाला है। आज से गाजियाबाद में सर्किल रेट बढ़ गया है। गाजियाबाद में सर्किल रेट में 4 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ये बढ़ोतरी आज 1 सितंबर 2022 से लागू हो गई है।

5. महंगी होंगी ये सभी कारें

अगर आप भी ऑडी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो वह महंगी होने वाली हैं। ऑडी कारों की कीमतें 2.4 फीसदी होगी और ये नई कीमत 20 सिंतबर 2022 से लागू होंगी।

Sensex में 1564 अंक का उछाल, इन वजहों से स्टॉक मार्केट को लगे पंख

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 01, 2022 9:37 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।