1 मार्च से बदल जाएंगे आपके पैसे से जुड़े 5 नियम, आपकी पॉकेट पर होगा सीधा असर

1 मार्च यानी बुधवार से बैंक और पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों का असर आम आदमी के रोजाना के जीवन पर नजर आएगा। ये नियम आपके होम लोन, कार लोन की EMI से जुड़े हैं। हर महीने की पहली तारीख को LPG,CNG और PNG के दाम जारी होते हैं। ये जरूरी है कि आप जान लें कि 1 मार्च से किन नियमों में बदलाव होने वाला है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 5:27 PM
हर महीने की पहली तारीख को LPG,CNG और PNG के दाम जारी होते हैं।

1 मार्च यानी बुधवार से बैंक और पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों का असर आम आदमी के रोजाना के जीवन पर नजर आएगा। ये नियम आपके होम लोन, कार लोन की EMI से जुड़े हैं। हर महीने की पहली तारीख को LPG,CNG और PNG के दाम जारी होते हैं। ये जरूरी है कि आप जान लें कि 1 मार्च से किन नियमों में बदलाव होने वाला है।

1. महंगी हो सकती है ईएमआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद कई बैंकों ने एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। कर्ज की ब्याज दरें बढ़ सकती हैं और ईएमआई का बोझ आम आदमी को परेशान कर सकता है।


2. सीएनजी, एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम हर महीने की शुरुआत में तय होते हैं। हालांकि, पिछली बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि त्योहार के चलते कीमत में इजाफा हो सकता है।

3. 1 मार्च से डीए 6% बढ़ जाएगा

बंगाल सरकार ने वैधानिक निकायों (Statuary boies), सरकारी अंडरटेकिंग, पंचायत, पंचायतों के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) को 1 मार्च से बढ़ जाएगा। ये बेसिक वेतन का 6 फीसदी होगा। नोटिफिकेशन के तहत छठे वेतन आयोग के नियमों का पालन किया गया है।

4. पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन

आयकर विभाग ने पैन धारकों के लिए अपने पैन को अपने आधार कार्ड से लिंक करने के लिए अलर्ट जारी किया है। इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2023 है। अगर 31 मार्च 2023 तक इसे लिंक नहीं किया गया तो ये एक्टिव नहीं रहेगा।

5. ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव

गर्मियों के करीब आते ही भारतीय रेलवे शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकती है। मार्च में सूची को जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च से 5,000 मालगाड़ियों और हजारों यात्री ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

Taking stock: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट पर बंद, जानिए 28 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।