Madhya Pradesh DA Hike: चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। ये महंगाई भत्ता जनवरी महीने से मिलेगा। छठे वेतनआयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को सैलरी में सामान बढोतरी मिलेगी।
