अगर आप इनवेस्टमेंट से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको कंपाउंडिंग के मैजिक को समझना होगा। कंपाउंडिंग सीधी लाइन में नहीं चलता है। समय के साथ इसकी रफ्तार बदलती है। फंड्सइंडिया ने अपनी नई रिपोर्ट में एक दिलचस्प जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आप हर महीने 30,000 रुपये का निवेश 12 फीसदी अुमानित रिटर्न के साथ करते हैं तो 8 साल 3 महीने में आपके लिए 50 लाख का फंड तैयार हो जाता है। लेकिन, आपके फंड के 4.5 करोड़ रुपये से 5 करोड़ होने में सिर्फ 10 महीने का समय लगता है। यहां तक कि आपके फंड के 4 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये होने में सिर्फ 11 महीने का समय लगता है।
