Get App

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जाने के लिए 50,000 रुपये में मिल रही है हवाई टिकट, महाकुंभ के कारण महंगा हुआ एयरफेयर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज जाने के लिए हवाई टिकट बहुत महंगी मिल रही है। देश के कई शहरों से प्रयागराज आने के लिए आने-जाने की टिकट 50,000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है। महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:10 PM
Mahakumbh 2025: प्रयागराज जाने के लिए 50,000 रुपये में मिल रही है हवाई टिकट, महाकुंभ के कारण महंगा हुआ एयरफेयर
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज जाने के लिए हवाई टिकट बहुत महंगी मिल रही है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज जाने के लिए हवाई टिकट बहुत महंगी मिल रही है। देश के कई शहरों से प्रयागराज आने के लिए आने-जाने की टिकट 50,000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है। महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। 28 जनवरी को चेन्नई से प्रयागराज और 30 जनवरी को वापसी के लिए राउंड-ट्रिप टिकट की कीमत 53,000 रुपये से ज्यादा हो चुकी है। कोलकाता से आने-जाने का किराया 35,500 रुपये के पार पहुंच गया है। हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के यात्रियों को 47,500 रुपये से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है, जबकि बेंगलुरु से टिकट की कीमत 51,000 रुपये के ऊपर है। ये बढ़ती कीमतें प्रमुख स्नान डेट्स जैसे 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दौरान भी देखने को मिल रही हैं।

प्रमुख शहरों से प्रयागराज आने के लिए हवाई किराया

दिल्ली से प्रयागराज (1 फरवरी):

स्पाइसजेट: 5:10 AM से 6:45 AM (नॉनस्टॉप) ₹13,888

सब समाचार

+ और भी पढ़ें