Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर राज्य की महिलाओं का उनकी सरकार को समर्थन मिला तो 'लाडकी बहिन' योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी। बात दें कि अभी इस योजना के तहत विवाहित, विधवा और बेसहारा महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भुगतान किया जा रहा है। एकनाथ शिंदे की मानें तो अगली महायुति की सरकार में इसे 3,000 रुपये मासिक कर दिया जाएगा।
