महाराष्ट्र सरकार ने जेल में बंद कैदियों को 50,000 रुपये तक का पर्सनल लोन (Personal Loans) देने का फैसला किया है। कैदियों को जेल में किए गए काम के बदले ये लोन दिया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक इस योजना के तहत 7 फीसदी की ब्याज दर पर लोन देंगे। पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में एक पायलट प्रोजेक्ट के रुप में इसकी शुरुआत की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि कैदियों को लोन देना देश में अपनी तरह का पहला मामला है।
