सरकार महिलाओं के लिए चला रही खास योजना, दे रही है 7.5% का ब्याज

Government Scheme: भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिनमें से एक है महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojana)। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करते हुए की थी

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 4:45 PM
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत महिलाएं एक से अधिक खाते भी खोल सकती हैं।

Government Scheme: भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिनमें से एक है महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojana)। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करते हुए की थी। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हो चुकी है।

2 साल की है योजना

योजना के तहत महिलाएं एक से अधिक खाते भी खोल सकती हैं। फिलहाल इसमें बेहतर रिटर्न मिल रहा है। निवेश योजना में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। फिलहाल सरकार इस योजना पर 7.5 फीसदी ब्याज दे रही है। निवेश 100 के मल्टीपल में कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश 2 लाख रुपये कर सकत हैं।


यहां खोलें अकाउंट

सोमवार को सरकार ने लोकसभा में बताया कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत अब तक 14 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। अब तक कुल 8630 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। योजना की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना को डाकघरों और पब्लिक सेक्टर बैंक के साथ-साथ कई अन्य प्राइवेट बैंकों ने भी शुरू कर दिया है। महिलाएं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में खाता खोल सकती हैं।

ऐसे करें अप्लाई

महिला सम्मान बचत खाता खोलने के लिए पर्सनल जानकारी जैसे आडी प्रूफ और एड्रेस की जानकारी देनी होगी। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, फोटो और एड्रेस प्रूफ देना होगा। अकाउंट खोलने के लिए आवेदन पत्र लेने और भरने के लिए डाकघर और बैंक पर जाएं। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट भी लेकर जाएं। आपको जितना नेवश करना है उसका चुनाव करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।