Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू , जानें किन महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपए?

Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवनयापन में थोड़ी आसानी महसूस कर सकें। BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि राजधानी की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह योजना लागू किए जाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लिए इस साल 5100 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई है। बता दें कि महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू 

बता दें कि महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवनयापन में थोड़ी आसानी महसूस कर सकें। BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि राजधानी की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब इस वादे को पूरा करने के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें निर्धारित की हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।


बीपीएल कार्डधारी होना अनिवार्य

इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए बीपीएल कार्ड का होना अनिवार्य है, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती है। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रक्रिया को डेढ़ महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जाएगी और पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये का अमाउंट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। महिला समृद्धि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 देने की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन आज 8 मार्च से शुरू हो रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की इस पहल का फायदा उठाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।