Get App

Maiya samman yojana: मंईयां योजना को लेकर बड़ा अपडेट! अब एक साथ मिलेंगे ₹5000, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Maiya samman yojana: झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राहत मिलने लगी है। अप्रैल महीने की ₹2500 की किस्त उनके खातों में ट्रांसफर हो गई है। खास बात यह है कि जून में लाभार्थियों को मई और जून की मिलाकर ₹5000 की डबल किस्त मिलेगी, जिससे महिलाओं को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2025 पर 9:50 AM
Maiya samman yojana: मंईयां योजना को लेकर बड़ा अपडेट! अब एक साथ मिलेंगे ₹5000, जानिए किसे मिलेगा फायदा
Maiya Samman Yojana: सरकार सिर्फ योग्य महिलाओं को ही इस योजना का लाभ देना चाहती है।

झारखंड सरकार ने महिलाओं को राहत देते हुए मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल महीने की किस्त उनके बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत हर महिला लाभुक को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राशि जारी होते ही कई जिलों में महिलाओं के खाते में पैसे आने लगे हैं। इससे हजारों महिलाओं को घर चलाने में मदद मिलेगी। सरकार का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सहारा देना है। फिलहाल अप्रैल महीने की ही राशि ट्रांसफर की गई है। मई और जून महीने की रकम जून में एक साथ भेजी जाएगी, जिससे लाभुकों को ₹5000 मिल सकते हैं।

जिन महिलाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी है या वे योजना के लिए योग्य नहीं हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। सरकार चाहती है कि सिर्फ सही और पात्र महिलाओं को ही इस योजना का फायदा मिले।

जून में मिलेंगे दो महीने की एक साथ किस्त

सरकार ने ये तय किया है कि मई और जून महीने की राशि अब जून में एक साथ भेजी जाएगी। इसका मतलब है कि लाभुक महिलाओं को एक बार में ₹5000 की किस्त मिल सकती है, जिससे उन्हें घरेलू खर्चों में राहत मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें