Mann ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि साथियो, अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। और अब तो देशभर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, दिसंबर महीने नेवी डे (Navy Day) और आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे (Armed Forces Flag Day) भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वीरता केवल युद्ध के मैदान में ही दिखाई जाए ऐसा ज़रूरी नहीं होता। जब वीरता का विस्तार होता है तो हर क्षेत्र में अनेकों कार्य सिद्ध होने लगते हैं।
झांसी का ऑस्ट्रेलिया से रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक दिलचस्प इतिहास है कि ऑस्ट्रेलिया का एक रिश्ता हमारे बुंदेलखंड के झांसी से भी है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जब ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थीं तो उनके वकील जॉन लैंग मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले थे। उन्होंने भारत में रहकर रानी लक्ष्मीबाई का मुकदमा लड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे स्वतन्त्रता संग्राम में झांसी और बुंदेलखंड का कितना बड़ा योगदान है, ये हम सब जानते हैं। यहां रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई जैसी वीरांगनाएं भी हुईं। मेजर ध्यानचंद जैसे खेल रत्न भी इस क्षेत्र ने देश को दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बने वृन्दावन की रोचक कहानी!
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि वृंदावन दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है। इसकी छाप आपको दुनिया के कोने-कोने में मिल जाएगी। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक ‘Sacred India Gallery’ का जिक्र किया। उन्पीहोंने कहा कि यह गैलरी स्वान वैली के एक खूबसूरत क्षेत्र में बनाई गई है। यह ऑस्ट्रेलिया की एक निवासी जगत तारिणी दासी जी के प्रयासों का नतीजा है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली जगतारिणी 13 साल से भी अधिक समय में वृंदावन में रहीं। उनका वृंदावन से ऐसा जुड़ाव हुआ कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही वृंदावन खड़ा कर दिया। यह गैलरी उसी का रूप है।
Zerodha की वैल्यू सिर्फ 2 अरब डॉलर ही क्यों है? को-फाउंडर Nithin Kamath ने बताया कारण
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 नवंबर ) को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार शेयर किए। पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का यह खास कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड होगा। यह कार्यक्रम साल 2021 में 11वीं बार प्रसारण हुआ।
इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर किया जाएगा। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के लिए आम लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं। पीएम मोदी ने स्वयं भी लोगों से अपने विचार और सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि वे इस महीने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से संभावित विषयों पर सुझाव चाहते हैं।