बाजार में लगातार चौथे दिन बुल्स का जलवा दिखा। दिग्गजों के साथ साथ मिडकैप-स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिखी। सेंसेक्स करीब 550 प्वाइंट उछला। निफ्टी ने भी 150 प्वाइंट की तेजी दिखाई। सेंसेक्स 533 प्वाइंट चढ़कर 61,150 पर बंद हुआ। निफ्टी 157 प्वाइंट चढ़कर 18,212 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 285 प्वाइंट चढ़कर 38,728 पर बंद हुआ। मिडकैप 391 प्वाइंट चढ़कर 31,792 पर बंद हुआ।
निफ्टी ने आज डेली स्केल पर एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया और पिछले 53 कारोबारी सत्रों के हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी को 18,300-18,400 की तरफ जाने के लिए 18181 ऊपर टिके रहना होगा। अब निफ्टी के लिए सपोर्ट जोन 18,081 और 18,000 की तरफ खिसक आया है।
कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
दीनदयाल इन्वेस्टमेंट के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि बाजार सफलता पूर्वक 18200 के ऊपर बंद हुआ है। अब इसका अगला लक्ष्य 18,400 और 18,500 का है। अगर इंट्रा डे में कोई करेक्शन मिलता है तो ट्रेडरों को ज्यादा बड़े लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि विश्व बैंक की तरफ से भारत के ग्रोथ अनुमान को वित्त वर्ष 2023 के लिए 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी करने के बाद निवेशकों के सेंटीमेंट में उछाल आया है। इसका श्रेय प्राइवेट कैपेक्स साइकिल में आई तेजी को दिया जा सकता है। अब सभी की नजरें इंडस्ट्रियल और रिटेल इन्फ्लेशन डेटा पर लगी हुई हैं। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 18,400 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। 18,000 पर इसके लिए मजबूत सपोर्ट है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 39,000 पर रजिस्टेंस और 38,400 पर सपोर्ट है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी ने एक ब्रेकआउट कॉन्टीन्यूएशन फॉर्मेशन बनाए रखा है। लेकिन अब तक आई जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए 18,100 का स्तर काफी अहम होगा। अगर यह इसके ऊपर जाता है तो फिर इसमें 18,275 और 18,350 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर निफ्टी 18,100 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें शॉर्ट टर्म में 18050-18000 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।