Get App

Taking Stock:आज बाजार में बुल्स ने दिखाया कमाल, जनिए कल कैसी रहेगी इसकी चाल

निफ्टी ने आज डेली स्केल पर एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया और पिछले 53 कारोबारी सत्रों के हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 5:49 PM
Taking Stock:आज बाजार में बुल्स ने दिखाया कमाल, जनिए कल कैसी रहेगी इसकी चाल
श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी ने एक ब्रेकआउट कॉन्टीन्यूएशन फॉर्मेशन बनाए रखा है। लेकिन अब तक आई जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता

बाजार में लगातार चौथे दिन बुल्स का जलवा दिखा। दिग्गजों के साथ साथ मिडकैप-स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिखी। सेंसेक्स करीब 550 प्वाइंट उछला। निफ्टी ने भी 150 प्वाइंट की तेजी दिखाई। सेंसेक्स 533 प्वाइंट चढ़कर 61,150 पर बंद हुआ। निफ्टी 157 प्वाइंट चढ़कर 18,212 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 285 प्वाइंट चढ़कर 38,728 पर बंद हुआ। मिडकैप 391 प्वाइंट चढ़कर 31,792 पर बंद हुआ।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने आज डेली स्केल पर एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया और पिछले 53 कारोबारी सत्रों के हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी को 18,300-18,400 की तरफ जाने के लिए 18181 ऊपर टिके रहना होगा। अब निफ्टी के लिए सपोर्ट जोन 18,081 और 18,000 की तरफ खिसक आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें