Matritva Vandana Yojana: सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिसके तहत महिलाओं को फाइनेंशिल मदद की जाती है। आज आपको महिलाओं के लिए चलाई जा रही ऐसी ही सरकारी योजना को बारे में बता रहे हैं जिसमें गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की मदद की जाती है। यह पैसा केंद्र सरकार प्रेगनेंट महिलाओं को देती है। महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना का नाम मातृत्व वंदना योजना (Matrutva Vandana Yojana) है। परिवार का कोई अन्य सदस्य इस योजना के तहत फायदा नहीं उठा सकता।
