रिटायरमेंट आराम करने और अपने जीवन भर के सपनों को पूरा करने का समय है। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद ज्यादा मेडिकल बिल आपकी लाइफ को काफी परेशान कर सकता है। रिटायरमेंट के बाद कंपनी इंश्योरेंस नहीं मिलता। स्वयं मेडिकल इंश्योरेंस लेना होता है, जो 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए लेना काफी महंगा होता है। साथ ही OPD, एक्सरे, ब्लड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट आपके खर्चों को बढ़ा देता है, जिसके लिए आप क्लेम भी नहीं कर पाते। सबसे बड़ा फैक्टर होता है बढ़ती महंगाई, जो मेडिकल बिल पर सबसे ज्यादा असर डालती है। हमेशा ये याद रखें कि हेल्थ केयर सर्विस कुछ ही सालों में बहुत तेजी से बढ़ जाती है। सही तरीके से प्लान और बजट बनाकरअपने इस खर्च को कम कर सकते हैं। वरना आपकी गाढ़ी कमाई और सेविंग मेडिकल बिल्स में ही निकल जाएगी।
