Get App

नोएडा के सागर गुप्ता ने 4 साल में बना दी 600 करोड़ की कंपनी, ग्रेजुएशन के बाद कम उम्र में सही मौके पर मारा चौका

हम में से ज्यादातर 9 से 6 वाले ऑफिस काम से निकल अपना कारोबार करने का सपना देखते हैं लेकिन इस सपने को हकीकत में पूरा हर कोई नहीं कर पाते। हालांकि, आज के समय में कई युवा कारोबारी आगे आए हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2023 पर 11:55 AM
नोएडा के सागर गुप्ता ने 4 साल में बना दी 600 करोड़ की कंपनी, ग्रेजुएशन के बाद कम उम्र में सही मौके पर मारा चौका
सागर गुप्ता ने 22 साल की उम्र में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री की।

हम में से ज्यादातर 9 से 6 वाले ऑफिस काम से निकल अपना कारोबार करने का सपना देखते हैं लेकिन इस सपने को हकीकत में पूरा हर कोई नहीं कर पाते। हालांकि, आज के समय में कई युवा कारोबारी आगे आए हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। सागर गुप्ता किसी बड़े कारोबारी परिवार से नहीं है लेकिन इसके बाद भी कम उम्र में बड़ा कारोबार बना दिया।

एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक सागर गुप्ता ने 22 साल की उम्र में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिल करने के एक साल बाद अपने पिता के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू किया और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। महज 4 साल में उन्होंने 600 करोड़ रुपए का बिजनेस खड़ा कर लिया।

शुरुआत में सागर के पास उद्यमी बनने की कोई योजना नहीं थी। वह सीए बनना चाहते थे और इसलिए दिल्ली श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ाई की। हालांकि पास होने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया और मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में कुछ करने का फैसला किया। सागर ने एक सही अवसर देखा और अपना काम शरू कर दिया। उनके पिता सेमीकंडक्टर्स का कारोबार पिछले 30 साल से कर रहे थे। साल 2017 में उन्होंने एलईडी टेलीविजन का उत्पादन शुरू किया। दो साल बाद पिता और पुत्र ने नोएडा में अपना कारोबार शुरू किया। हालांकि, उनके पिता पहले ही इस कारोबार में थे थोड़ा उनके लिए समझना आसान हो गया।  तब उस समय एलईडी के एरिया में चीन का दबदबा था। वे अब भारत में इस एरिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

कंपनी हर महीने 1 लाख से ज्यादा टीवी बनाती है। 2022-2023 में कारोबार से 600 करोड़ का रेवेन्यू हुआ। सागर गुप्ता अब स्मार्टवॉच, स्पीकर और वाशिंग मशीन जैसे तकनीकी प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह इसके लिए नोएडा में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। अब तक उनके पास सोनीपत में एक फैक्ट्री है और 1000 से अधिक कर्मचारी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें