MHADA lottery 2024: मुंबई में 1 करोड़ रुपये में खरीदें लग्जरी फ्लैट्स! यहां करें जल्द अप्लाई
MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। आपके लिए मुंबई में अपना घर कम दाम में खरीदेन का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे मलाड, पवई, विक्रोली, गोरेगांव, और वडाला में 2,030 फ्लैट्स के लिए MHADA लॉटरी 2024 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है
MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं।
MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। आपके लिए मुंबई में अपना घर कम दाम में खरीदेन का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे मलाड, पवई, विक्रोली, गोरेगांव, और वडाला में 2,030 फ्लैट्स के लिए MHADA लॉटरी 2024 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह लॉटरी उन परिवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। इस बार MHADA ने चार केटेगरी में फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं। ये चार केटेगरी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG), और उच्च आय वर्ग (HIG) है। इन फ्लैट्स की कीमतें 29 लाख रुपये से लेकर 7.58 करोड़ रुपये तक हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिये करना होगा अप्लाई
MHADA के मुंबई बोर्ड ने इस लॉटरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनीक यूजरनेम और पासवर्ड बनाया जा सकता है जिससे पोर्टल पर लॉग इन किया जा सके। इसके बाद आवेदक अपनी इच्छित लॉटरी और योजना का चयन कर सकते हैं। अप्लाई के दौरान आवेदकों को संबंधित केटेगरी के अनुसार लॉटरी रजिस्ट्रेशन चार्ज का ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा।
MHADA ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप
MHADA ने एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स कहीं से भी रजिस्ट्रेशन और अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आवेदक लॉटरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट
MHADA लॉटरी योजना 2024 के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदकों को कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट देने होंगे इनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, कैंसिल चेक, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र और कॉन्टेक्ट देना होगा। ये सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन ही जमा करने होंगे, जिससे आवेदकों को MHADA ऑफिस जाने की जरूरत होगी।
प्रमुख डेट्स
MHADA लॉटरी 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2024 को दोपहर 3:00 बजे तक है। वहीं, अर्नेस्ट मनी डिपॉज़िट की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2024 को रात 11:59 बजे तक है। सभी एप्लिकेशन की ड्राफ्ट लिस्ट 9 सितंबर 2024 को शाम 6:00 बजे तक जारी की जाएगी। ड्रॉ के लिए अंतिम आवेदन की लिस्ट 11 सितंबर 2024 को शाम 6:00 बजे तक जारी की जाएगी। कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 13 सितंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
फ्लैट्स की कीमत
MHADA लॉटरी 2024 में उपलब्ध 2,030 फ्लैट्स में से सबसे अधिक 768 फ्लैट्स मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए हैं, जबकि निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए 627 फ्लैट्स हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 359 फ्लैट्स हैं और उच्च आय वर्ग (HIG) के लिए 276 फ्लैट्स हैं।
HIG श्रेणी के फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ रुपये से 7.58 करोड़ रुपये तक है, जो जुहू, गोरेगांव, मुलुंड, मलाड, बोरीवली, और टार्डेव जैसे मुंबई के प्रमुख उपनगरों में स्थित हैं। टार्डेव में स्थित सबसे महंगा फ्लैट 7.57 करोड़ रुपये का है, जो 1,500 वर्ग फुट से अधिक के एरिया में है। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स और समुद्र का शानदार व्यू भी शामिल है। HIG के 900 वर्ग फुट वाले घर भी शामिल है जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से शुरू है।
इसके अलावा MHADA ने HIG श्रेणी के फ्लैट्स में पहली बार आधुनिक सुविधाएं भी दी हैं। इसमें स्विमिंग पूल, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और सोलर पैनल शामिल है। MIG श्रेणी के फ्लैट्स 1 करोड़ रुपये से 7.57 करोड़ रुपये के बीच में हैं, जबकि EWS और LIG फ्लैट्स की कीमत 29 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक है।
पात्रता
MHADA के नियमों के अनुसार EWS श्रेणी के लिए वार्षिक आय 6 लाख रुपये तक होनी चाहिए। LIG के लिए इनकम लिमिट 6 लाख से 9 लाख रुपये तक है, MIG के लिए 9 लाख से 12 लाख रुपये तक है, और HIG के लिए 12 लाख रुपये से अधिक की आय होनी चाहिए।
यहां करना होगा अप्लाई
MHADA लॉटरी के लिए अप्लाई प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। और आवेदकों को MHADA ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदक की एक स्थायी प्रोफाइल बनाई जाएगी, जो सिस्टम में तब तक बनी रहेगी जब तक कि वह लॉटरी में घर नहीं जीत जाता। आवेदक MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं और लॉटरी से जुड़े सभी अपडेट्स ले सकते हैं। अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करना होगा।
Mhada Schemes in Mumbai: https://housing.mhada.gov.in/pre-lottery/select-lottery/1/VIEW