Get App

GPF: मोदी सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड इंटरेस्ट रेट का किया ऐलान, जनवरी-मार्च तिमाही में मिलेगा 7.1% का ब्याज

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 2:12 PM
GPF: मोदी सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड इंटरेस्ट रेट का किया ऐलान, जनवरी-मार्च तिमाही में मिलेगा 7.1% का ब्याज
1 जनवरी से 31 मार्च 2024 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सरकार ने GPF और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने तय की GPF की दरें

2 जनवरी 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार यह घोषित किया गया है कि साल 2023-2324 के दौरान सामान्य प्रॉविडेंट फंड के लिए ग्राहकों के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने ब्याज दरें पिछली बार की तरह इस बार भी बरकरार रखी है। जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ही ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही GPF की दर चलती है। नीचे बताए गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ये भी हैं प्रॉविडेंट फंड्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें