Pension: सरकार ने RBI से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रिटायर कर्मचारियों के लिए पेंशन में रिवीजन को मंजूरी दे दी है। 13 जुलाई के नोटिफिकेशन के मुताबिक आरबीआई ने कहा है कि रिवाइज्ड पैसा उन लोगों के लिए लागू होगा, जो 1 नवंबर 2017 से पहले रिटायर हुए थे।
