Onion Price: केंद्र सरकार ने आज से दिल्ली-एनसीआर में प्याज की बिक्री 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर शुरू की है। यह प्याज मोबाइल वैन और नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) की दुकानों से बेचा जा रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिल्ली के कृषि भवन से इस पहल की शुरुआत की। प्याज की सेल एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के अलग-अलग जगहों पर कुल 38 जगहों पर की जा रही है।
